uglykavi

मेरी प्यारी बिटिया

हुई असह्य पीड़ा,
हिल गई खटिया,
रो गई मैया,
हो गई बिटिया।
मिली भैया को बहिनिया।
प्यारी सी गुड़िया,
जादू की पुड़िया।
सपनों की दुनिया,
सितारों की छंय्या,
रौशनी है दुधिया,
क्यों रोती बिटिया?
बहती है दरिया,
उफनती नदिया,
छलकती गगरिया,
सो जा गुड़िया।
खाती है दलिया,
पीती है पनिया,
कवि की काव्या,
लगाए पार नय्या,
मेरी प्यारी बिटिया।