uglykavi

मौत का सुख

जब दर्द की इंतहां होती है
मौत मांगता है इंसान।
जब हार जाता है
मौत मांगता है इंसान।
कठिनाई और चुनौती
स्वीकारनेवाला,
संघर्ष करनेवाला
मर कर जीत जाता है।
जो हार नहीं स्वीकारता,
क्या वो हार जाता है?
क्या कहता है इंसान
जब मौत सामने दिखती है?
अपनों को खोजता है।
अपनों से मिलता है।
अपनों से बात करता है।
फिर क्यूं हम नफरत पर
समय बर्बाद करते हैं।
साथियों अनमोल समय है-
निर्भीक सही उपयोग करें।
मरना उसको है।
मरना मुझको है।
मरना सबको है।
ङरना किसको है।
डर डर कर
मरना किसको है।
दर्द और तकलीफें-
जीवन का हिस्सा हैं।
किसी को ज्यादा हैं।
क्या वाकई इतनी ज्यादा हैं?
कोई खामोश नहीं मरता है।
कुछ न कुछ कहता है।
कथनी और करनी को मिलाएं।
जीवन को उच्च स्तर पर ले जाएं।
तकलीफों और कठिनाइयों
की सीढ़ी बनाएं।
सच से रुबरू हो जाएं।
सबसे आगे बढ़ जाएं।
सबको आगे ले जाएं।