इतना चाहूँगा रो दोगे
चाहत कम करदो बोलोगे
जो देखूँगा शर्माओगे
आँखें माँगोगे देदूँगा
कह दोगी तो मिट जाऊँगा
साँसें माँगोगी दे दूँगा
बिक जाऊँगा जो बोलोगे
बस मेरी सजनी बनजाना
तुम दो आंसू जो रो दोगे
मैं सारा खून बहा दूँगा
तुम हंस देना मैं जी लूँगा
तेरी बाहों में मर जाऊँगा
-विमल