Waiting for Silence

भारत का भविष्य

भारत का भविष्य

जिसको माता के आँचल में लोरी सुनकर के सोना था

भारतवर्ष का वो भविष्य चाय का प्याला धोता है

कल सोया था वो ख़ाली पेट इक प्याला था जो टूट गया

लातों ने  भूख मिटाई थी आंसू से प्यास बुझाई थी

अरे कोई मुझको बतलाओ ये सबसे बड़ी समस्या है

क्यूँ नए राष्ट्र का निर्माता सड़कों पे सोया करता है?

हम कहाँ जा रहे हैं? किस ओर? ये कैसी अजब विडम्बना है?

जब हिंद भविष्य यूँ रोता है ये वर्तमान क्यूँ सोता है?

                  -विमल