Waiting for Silence

खुश मैं रहता हूँ  

खुश मैं रहता हूँ  

 

तुझको देखा बस जीवन में

तुझको ही चाहा बस मैंने

हर पल मैं तुमको जीता हूँ

हर साँस तेरी मैं लेता हूँ

 

तेरी आँखें मेरी दुनिया

मेरी मंज़िल तेरी बाँहें हैं

तेरी ख़ुशियाँ मेरा जीवन

इक तू ही मेरा सपना है

 

तू सोयी मेरी रात हुई

जागी तू मेरा सवेरा है

तू ही मेरा बस जीवन है

पूजा मैं तेरी करता हूँ

 

रस्ता  मेरा  तेरे  पीछे

आवाज़ें देता रहता हूँ

इक बार कभी तो देखोगी

ये सोच के खुश मैं रहता हूँ  

 

-विमल