Waiting for Silence

क़सूर

 

क़सूर

पलके तुम्हारी क्यों झुकी रहती थीं
क्यों सुर्ख़ तुम्हारे कपोल हुआ करते थे
सिहरन तुम्हारे बदन में क्यों होती थी
लफ़्ज़ क्यों होठों पे रुक जाया करते थे

 

नज़रों से हमको घायल किया क्यों
मदहोश नशीले नयन से किया क्यों
क्यों तुम ख़यालों में आते रहे हो
हर रात नींदें उड़ाते रहे हो

 

अब जबकि तुमको है हमने पुकारा
तो क्यों नहीं सुनते हमारी सदाएँ
गुनाह यदि है तो बस ये तुम्हारा
बस एक बार बता दो—क्या हमारा क़सूर है

 

विमल