Tanishk S Rathore

तुम मुझसे मिलोगी क्या

तुम मुझसे मिलोगी क्या,
अब तुम बोलोगी कि हम जानते एक-दूसरे को आरसों से हैं,
पर अगर मैं कहूँ कि जिसको जाना तुमने वो बस एक हिस्सा था,
न जाने कितना सच्चा था या कितना झूठा था,
मगर वो तो बस एक किस्सा था,
तो ये सच मानोगी क्या,
तुम मुझसे मिलोगी क्या?

मुझसे मिलना आसान नहीं होगा,
वो होगा यूँ कि कोई कड़वा घूट पीना होगा,
मैं कभी खुश रहते हुए सहता दुख हूँ,
तो कभी दुख में ही खुश हूँ,
मेरे इस पागलपन का हिस्सा बनोगी क्या,
तुम मुझसे मिलोगी क्या?

मुझसे मिलोगी तो जानोगी कि,
कितना अच्छा, कितना बुरा हूँ मैं,
सबको कुछ अलग दिखाता हूँ मैं,
मेरी हरकतें पड़ती मुझ पर ही भारी हैं,
किस्मत का मारा, दुखियारा,
मगर ना उससे हारा मैं,
इतनी हारें गिना दीं पर फिर भी पूछ लेता हूँ,
मुझसे हम बनोगी क्या,
तुम मुझसे मिलोगी क्या?