प्यार तुमसे

voiceofkharghar

एक गलती की सजा क्या मिली हमको 
हम हमारे ना रहे ना भूल सके तुमको 
पूछते है लोग हमारी उदासी की वजह 
हम मगर करते नहीं शिकायते तुमको 
जानते है ना मिलेंगे हम कभी तुमको 
प्यार तुमसे उम्रभर रहेगा हमको 
रोती है आँखे मेरी जब याद आते हो 
क्या मेरी भी याद आती होगी तुमको 
लौटकर आओगे तुम था यक़ीन हमको 
पर हमारी कदर भी ना रही तुमको 
तुम किसी के हो रहे हो हो भी जाओगे मगर 
किसी को दे ना पाएंगे जो हक़ दिया था तुमको

  • Author: KISHORE KAKADE (Pseudonym) (Offline Offline)
  • Published: February 5th, 2022 04:42
  • Category: Unclassified
  • Views: 38


To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.