मेरी ख़ुशियाँ बन जाओ ना

Waiting for Silence

छोटी सी मेरी दुनिया है  मैं बिलकुल यहाँ अकेला हूँ

तेरे आंसू मैं रो लूँगा  मेरे जीवन में आओ ना

कहते हैं एक दिल होता है  धक धक आवाज़ें करता है

इस पत्थर में भी धड़केगा एक बार मुझे तुम छूलोना

 

खो दूँगा तो खो जाऊँगा  कह देने में भी डरता हूँ

तू मेरा है मैं तेरी हूँ   एक बार मुझे तुम बोलो ना

 

तुम चाहोगी तो जी लूँगा, तुम कह दोगी मर जाऊँगा

मैं चला जाऊँगा दूर बहुत एक बार मुझे तुम रोको ना

तुमने देखा चिड़िया चहकी नज़रें फेरी तो फूल खिला

मैं भी तो जीना चाहता हूँ एक बार मुझे तुम देखो ना

तेरी तो सारी दुनिया है, हर कोई तेरा अपना है

मैं बहुत अकेला हूँ साथी एक बार मेरी हो जाओ ना

 

सबको तुम जीवन देती हो हर कोई देखो हँसता है

मैं भी खुश होना चाहता हूँ  मेरी ख़ुशियाँ बन जाओ ना

 

सारा जीवन तो बीत गया कुछ पल का साथ हमारा है

लो सारी साँसें ले लो तुम मेरी दुनिया बन जाओ ना

क्या बोलूँ तुमको मैं सजनी क्या कर दूँ बोलो तुम संगी

ये सूनी बगिया महकेगी मेरा जीवन बन जाओ ना
-विमल

  • Author: विमल (Pseudonym) (Offline Offline)
  • Published: February 25th, 2026 11:23
  • Category: Unclassified
  • Views: 1
  • In collections: StillLovingYou.
Get a free collection of Classic Poetry ↓

Receive the ebook in seconds 50 poems from 50 different authors




To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.