कितना विश्वास करूँ तेरा? कितना विश्वास करो मेरा ?
ये जीवन लेलो तुमको दिया इतना विश्वास करूँ तेरा
मैं ही इकलौता संगी हूँ इतना विश्वास करो मेरा
दुःख ना कहना अपने मुझको घावों को मत दिखलाना तुम
कभी दर्द से आंसू निकल पड़े मेरे सीने पर रो लेना
इतना विश्वास करूँ तेरा इतना विश्वास करो मेरा
कभी बहुत अकेले हो जाओ कोई नही दिखाई देता हो
आवाज़ यार देना हमको खामोशी तेरी बाटेंगे
इतना विश्वास करूँ तेरा इतना विश्वास करो मेरा
जो कुछ मेरा है तेरा है जो तुम समझो वो मेरा है
ये खेल वफ़ा का है सारा संगी माना तो संगी हूँ
इतना विश्वास करूँ तेरा इतना विश्वास करो मेरा
मैं क्या बोलूँ तुझको सजनी कितना विश्वास करूँ तेरा
क्या समझाऊँ संगी तुझको कितना विश्वास करो मेरा
-विमल
-
Author:
विमल (Pseudonym) (
Offline) - Published: March 17th, 2026 06:18
- Category: Unclassified
- Views: 1
- In collections: StillLovingYou.

Offline)
To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.