प्रार्थना

Waiting for Silence

प्रार्थना

नहीं चाहिए कोई सुख
नहीं चाहिए कोई मान
माँ मुझपे तू कृपा करदे
बन जाऊँ मैं एक इंसान

 

नहीं फूल की मुझे ज़रूरत
काँटों से है मुझको प्यार
बिना चुनौती क्या है जीना
जीवन है वो मृत्यु समान,

 

हे दुर्गे दे दे वरदान
बन जाऊँ मैं वीर जवान
दिन सप्ताह महीने सालों
डिगूँ न चाहे हो तूफ़ान

 

लहराता तुझमें करुणा का
सागर दया निधि गौरी
कुछ बूँदें तू मुझको देदे
बाँट लूँ थोड़े दुख में भी

 

हे माँ करदे वीणा वादन
दे दे मुझको कुछ स्वर दान
मेरे दिल की इच्छा सुनले
कर देवी तू विद्या दान

— विमल

 

 

  • Author: विमल (Pseudonym) (Offline Offline)
  • Published: April 23rd, 2026 01:37
  • Category: Unclassified
  • Views: 3
Get a free collection of Classic Poetry ↓

Receive the ebook in seconds 50 poems from 50 different authors


Comments +

Comments2

  • Priya Tomar

    A lyrical hymn.....
    Nice .

  • sorenbarrett

    A poetic prayer to the gods and goddesses for gifts to guide one through this life. A lovely write



To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.