तेरी अँखियों का तारा हूँ
नन्हा मुन्ना प्यारा हूँ
प्यारी सी मम्मा का मैं
नटखट राज दुलारा हूँ
लोटन पोटन मोटन हूँ
दिन भर सोतन सोतन हूँ
माँ तुमको परेशान करूँ जो
थोड़ा सा मैं खोटन हूँ
गुस्सा क्यों हो जाती हो
तुम तो पाली- पाली हो
बात नहीं कह पाता ना
थोड़ा सा रो लेता हूँ
मैं तो छोटा बच्चा हूँ
दिन भर सोता रहता हूँ
रात हुई जब पप्पा आए
थोड़ा मस्ती करता हूँ
बिल्लू सिंह ने छेड़ी तान
पप्पा की तू, मैं तेरी जान
- विमल
-
Author:
विमल (Pseudonym) (
Offline) - Published: April 21st, 2026 02:03
- Category: Unclassified
- Views: 2
- Users favorite of this poem: Priya Tomar

Offline)
Comments2
This poem creates tender atmosphere .
So lovely .
This poem has a soft and sweet child like feel that is tender and young hearted in its feel. Nicely done
To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.