अकेला नहीं हूँ

Waiting for Silence

अकेला नहीं हूँ

 

साथ मेरा नहीं कोई देता तो क्या

मैं चला हूँ ज़माने को दामन लिए

गर मुझको नहीं कोई राह है मिली

मैं बनाता नई राह सबके लिए

छोड़ो कल क्या हुआ, देखो आगे है क्या

उस काले अतीत को मिटा देंगे हम

मेरा साथ दो, है ये रास्ता कठिन

नई रोशनी का दीपक जला देंगे हम

है ये वादा नया, कल बना दूँगा मैं

मेरी मंज़िल बहुत पाक है साथियो

मेरा अपना लहू, जो कि मेरा नहीं

मेरा सपना मेरा है, मैं अकेला नहीं

 

— विमल

Comments +

Comments2

  • sorenbarrett

    A poetic expression of a shared path in life. Nicely written

  • Tristan Robert Lange

    Vimal, this really moved me. There’s such determination running through this...not just for yourself, but for everyone walking beside you. The hope here feels earned, not naïve, and that gives the poem real strength. Beautiful write, my friend. 🌹🖤🙏🕯️🐦‍⬛



To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.