अपनी पीड़ा समझा दो तुम

Waiting for Silence

अपनी पीड़ा समझा दो तुम

माना तुझमें वो ताक़त है
पी लोगी अपने आँसू को
पर संगी हूँ मैं तेरा
मेरा हक़ मुझको दे दो तुम
अपने आँसू मुझको दे दो
अपनी पीड़ा समझा दो तुम

 

तेरी हँसियों में देख रहे
उन आँसुओं को जो सूख गए
आज सखा इस संगी को
अपने वो राज़ बता दो तुम
अपने आँसू मुझको दे दो
अपनी पीड़ा समझा दो तुम

 

तेरे आँसू क्या तेरे हैं?
तुमको ही सहना आता है?
हमने भी बहुत बहाए हैं
जो शेष बचे वो दे दो तुम
अपने आँसू मुझको दे दो
अपनी पीड़ा समझा दो तुम

 

 

 

मैंने भी सब कुछ खोया है
मैं खून के आँसू रोया हूँ
मेरा भी दर्द से नाता है
विश्वास मेरा अब कर लो तुम
अपने आँसू मुझको दे दो
अपनी पीड़ा समझा दो तुम

 

विमल

Comments +

Comments3

  • sorenbarrett

    A poetic plea for confidence that asks another to share their pain. Well penned

  • Tristan Robert Lange

    Vimal, this really moved me. The tenderness running through these lines feels deeply compassionate…not trying to fix someone’s pain, but simply asking to share its weight. That emotional sincerity gives the poem tremendous warmth. Beautiful write, my friend. 🌹🖤🙏🕯️🐦‍⬛

  • rakhi semwal

    बहुत मार्मिक है....अपने दुखों मे घिरा इंसान अपने साथी के भी आँसू मांग रहा है...आज के समय मे किस्मत वाला ही होगा जिसे ऐसा साथी मिला होगा...



To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.