ये सपने बहुत अधूरे हैं  

Waiting for Silence

ये सपने बहुत अधूरे हैं

 

सारे आँसू तो रो डाले
सब कुछ अपना तो दे डाला
सारी बातें भी कह डालीं
अब तो कह दो, तुम मेरी हो

 

मैं कब कहता हूँ मिल जाओ
मैं कब कहता हूँ आ जाओ
बस इतनी मेरी बात रखो
मेरा अगला जनमसजा देना

 

 

अश्रुओं को अर्पण कर दूँगा
टीका मैं रक्त से कर दूँगा
तू देवी बन मेरे मंदिर की
पूजा मैं तेरी कर दूँगा

 

तुम न कहना तुम मेरी हो
तुम न आना मेरे जीवन में
इतना न कहना  मुझको तुम
ये सपने बहुत अधूरे हैं

— विमल

Comments +

Comments4

  • Priya Tomar

    Nice .

  • sorenbarrett

    This poem speaks from a Hindu culture as a plea for love and offers worship as a pledge. Nicely written

  • Tristan Robert Lange

    Vimal, this is filled with such aching devotion. The longing here feels restrained yet overwhelming at the same time…like love pushed beyond possession into sacrifice and worship. There’s real emotional gravity in these lines. Beautiful piece, my friend. 🌹🖤🙏🕯️🐦‍⬛

  • rakhi semwal

    ओह....बेहद खूबसूरत कविता है...गंगाजल की तरह पवित्र मन से उपजी प्रेममयी कविता। बहुत शुभकामनाएं आपकी लेखनी को...



To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.