हां कब से मैं किसी तो खाना-ए-ख़राब में हूं

Anmol Sinha

हां कब से मैं किसी तो खाना-ए-ख़राब में हूं

हुआ हूं जब से मैं पैदा किसी अज़ाब में हूं

(अज़ाब: सज़ा/यातना)

 

क़रीब होके भी मुझको वो देख पाता नहीं

मैं लगता है कि किसी दूर के सराब में हूँ

 

इसी भरम में कि मिलने तू मुझसे आने को है

अभी तलक मैं यहां हालत-ए-ख़राब में हूं

 

कभी अकेले में करना तु याद फिर से मुझे

तेरे सवाल में हूं और कभी जवाब में हूं

 

कहीं नज़र में न आ जाऊं कातिलों के कभी

तो इसलिए मैं अभी इस तरह नक़ाब में हूं।

 

अनमोल

  • Author: Anmol (Pseudonym) (Offline Offline)
  • Published: June 4th, 2026 12:17
  • Category: Unclassified
  • Views: 9
  • Users favorite of this poem: Tristan Robert Lange
Comments +

Comments2

  • sorenbarrett

    Nicely written this poem goes from reality to fantasy

  • Tristan Robert Lange

    Anmol, “तेरे सवाल में हूं और कभी जवाब में हूं” is the line that stayed with me. The idea of existing both in someone’s question and in their answer is beautiful and bittersweet. It speaks to a connection that endures beyond presence itself. Beautifully done, my friend. 🌹🖤🙏🕯️🐦‍⬛



To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.