मेरी खामोशी पर अब वो सवाल कर देगा

Anmol Sinha

मेरी खामोशी पर अब वो सवाल कर देगा

मैंने 'गर कुछ न कहा, वो बवाल कर देगा

 

मैंने माना कि बहुत दिन से वो नहीं आया

जब वो आयेगा तो मुझको निहाल कर देगा

 

है कहा उसने कि मैं मांग लूं जो दिल चाहे

नाम मेरे वो ये अपना जमाल कर देगा

 

मैंने तो इश्क़ किया मान कर इसे लज़्ज़त

क्या ख़बर थी कि वो मेरा ये हाल कर देगा

 

वक्त रहते हुए तुम दर्द की दवा कर लो

वरना ये दर्द तो जीना मुहाल कर देगा।

 

अनमोल

  • Author: Anmol (Pseudonym) (Offline Offline)
  • Published: July 29th, 2026 20:21
  • Category: Unclassified
  • Views: 13
  • Users favorite of this poem: sorenbarrett
Comments +

Comments1

  • sorenbarrett

    This poem has such an orient feel to it. It seems intimate at one level and distant at another. It is this polarity that gives it its power. Well done



To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.