निहाल हुई अयोध्या नगरी।सुन किलकारी त्रिभुवन सगरी।।

Kavitaon_ki_yatra

निहाल हुई अयोध्या नगरी। सुन किलकारी त्रिभुवन सगरी।।

ठुमक चले जब चारों भाई। मुदित हुई तब तीनों माई।।

सुध-बुध खोए दशरथ राजा।कारज भूला सकल समाजा।काल प्रगति ज्यों करता जाता।समय निकट पढ़ने को

आता।।

चारों गुरुकुल भेजे जाएँ।दशरथ बोले शिक्षा पाएँ।।

विचार रानी से सब करके।पुत्रों से बोले जी-भरके।।

महत्व गुरु का उन्हें बताया।गुरुकुल शिक्षा को समझाया।।

धर्म सनातन क्या है होता। जो ना जाने क्या है खोता।।

पालन ब्रह्मचर्य का करने। नियमों को सब इसके वरने।।

गुरु की सेवा करनी कैसे।गुरुकुल में रहना है कैसे।। 

बोले उनसे राजा दशरथ। पूर्ण होंगे सकल मनोरथ।।

ज्ञान-गुणों के गुरु ही निधि हैं।तरने भवसागर से विधि हैं।।

  • Author: भारत भूषण पाठक\'देवांश\' (Pseudonym) (Offline Offline)
  • Published: January 24th, 2025 12:22
  • Comment from author about the poem: I am writing "The Ramayana again". Go through this :- https://kavitaonkiyatra68.blogspot.com/2025/01/Nihaal-hui-ayodhya-nagri-sun-kilkari-tribhuvan-sagri-ji-haan-ramayan-lekhan-ke-aaj-ke-tisre-prasang-main-avadh-kumaron-ki-baalkrida-v-dashrattha-ji-dwaara-gurukul-mahatva-ka-varnan-hum-aaj-pdenge-saath-hi-hum-iske-varnan-hetu-ek-naye-chhand-rasaal-chhand-ka-avlokan-karenge.html
  • Category: Religion
  • Views: 10
Get a free collection of Classic Poetry ↓

Receive the ebook in seconds 50 poems from 50 different authors




To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.