अब नफरतों के जहां में

Anmol Sinha

अब नफरतों के जहां में

अब नफरतों के जहां में थोड़ी चाहत चाहिए

ज़िन्दगी में मुझको भी थोड़ी सी राहत चाहिए

 

शहर में घर एक, थोड़े दोस्त भी बन जाएं बस

मैने कब ऐसा कहा कि बादशाहत चाहिए

 

हम ज़रूरतमंद के भी काम थोड़े आ सकें

अब ख़ुदा हमको तो बस इतनी नियामत चाहिए

 

दुश्मनों से जब मिलेंगे हम अगर तो देखना

अब न हो शर्मिंदगी ऐसी रक़ाबत चाहिए

 

है अगर चाहत मुसीबत तो हमें मंज़ूर है

हमको भी सर पर अपने ये मुसीबत चाहिए।

 

 

अनमोल

  • Author: Anmol (Pseudonym) (Offline Offline)
  • Published: September 11th, 2025 03:51
  • Category: Sociopolitical
  • Views: 14
  • Users favorite of this poem: Priya Tomar, uglykavi
Comments +

Comments3

  • Priya Tomar

    👌👌👌
    Jabab nhi ...!

    • Anmol Sinha

      धन्यवाद

    • Ajay Sinha

      Very good चाहत

    • uglykavi

      बादशाह-ए-आलम तारीफ़ कबूल करें।



    To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.