अपने किये गुनाह सभी धो चुका है वो

Anmol Sinha

अपने किये गुनाह सभी धो चुका है वो

सुनता हूँ कल की रात बहुत रो चुका है वो

 

अब दोस्त, एक यार, हबीब और चारागर

एक मुझको खो के जाने क्या-क्या खो चुका है वो

 

कितनी ही रात जागता फिरता था राहगीर

कल रात को सदा के लिए सो चुका है वो

 

अब चाह कर भी गुल नहीं आएंगे उसके पास

काँटों को अपनी राह में खुद बो चुका है वो

 

अब तो चमक ही जाएं कहीं आँखें सुर्ख सी

अब अश्क से यूं आंखों को धो चुका है वो

 

अनमोल

  • Author: Anmol (Pseudonym) (Offline Offline)
  • Published: September 19th, 2025 11:52
  • Category: Friendship
  • Views: 11
Comments +

Comments2

  • Ajay Sinha

    बेहतरीन

  • Priya Tomar

    Kabil - e - tarif !

    • Anmol Sinha

      धन्यवाद प्रिया



    To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.