ख्वाब बेचे घर चलाने को

Anmol Sinha

ख्वाब बेचे घर चलाने को

चीज़ अच्छी दिल, जलाने को

 

अब यहां तो घर बचा नहीं

फिर क्या रह गया बचाने को

 

मोल आंसू का कुछ नहीं

खून रह गया बहाने को

 

दिल नहीं है लगता शहर में

हम तो आए हैं कमाने को

 

खुद से रूठे हम यहां हैं पर

कौन हमको है मनाने को

 

तेरी यादें, तेरी बातें हैं

और क्या है दिल लगाने को

 

जिनसे कोई नहीं मरासिम अब

वो भी आए हक जताने को

 अनमोल

  • Author: Anmol (Pseudonym) (Offline Offline)
  • Published: September 27th, 2025 05:44
  • Category: Unclassified
  • Views: 16
  • Users favorite of this poem: Ajay Sinha, Priya Tomar
Comments +

Comments2

  • Ajay Sinha

    बेहद उम्दा

  • Priya Tomar

    Behatarin !

    • Anmol Sinha

      धन्यवाद



    To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.