न जाने कितने आराम से वो सोते होंगे

Anmol Sinha

न जाने कितने आराम से वो सोते होंगे

वही तकिए तेरी बाहों में जो होते होंगे

 

जुदा होकर यहां हम ग़मज़दा से हैं अब तो

जुदाई में हमारी वो भी तो रोते होंगे

 

किया तौबा नहीं जिसने अब वो सब अमूमन

कहां जाकर गुनाहों को अपने धोते होंगे

 

यहां पहले भी दीवाने तो आए ही होंगे

कहां 'अनमोल' तेरे बराबर होते होंगे

 

अनमोल

  • Author: Anmol (Pseudonym) (Offline Offline)
  • Published: September 29th, 2025 06:46
  • Category: Unclassified
  • Views: 18
  • Users favorite of this poem: Priya Tomar
Comments +

Comments2

  • Ajay Sinha

    बहुत सुंदर बहुत सुंदर

  • Priya Tomar

    Gajab !



To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.