मैं इंसान हूं।
भगवान नहीं हूं।
चाहतें, विचार, कृत्य
भिन्न भिन्न हैं।
सपने बहुत हैं।
आस प्रयास अभ्यास -
असीमित हैं ये।
नतीजे हाथ में नहीं
पर नतीजे हैं।
कुविचार हैं तो
चमत्कार भी हैं।
चिकित्सक निरोगी बनाता है।
शिक्षक किरदार बनाता है।
संघर्ष मजबूत बनाता है।
ये भगवान स्वरूप हैं।
शिक्षित एकजुट समाज
स्वर्ग समान है।
अशिक्षित बिखरा समाज
नर्क समान है।
स्वर्ग, नर्क, भगवान -
किसने क्या देखा?
पृथ्वी पर तो
इंसान के ही
कर्म और स्वरूप
सर्वत्र विद्यमान हैं।
-
Author:
uglykavi (
Online)
- Published: October 5th, 2025 21:54
- Comment from author about the poem: Humans have left their footprint everywhere. We may not have seen God, Heaven or Hell but we may have seen Humans in different forms and the results are everywhere.
- Category: Reflection
- Views: 1
To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.