हुए दूर फिर हम क़रीब आते-आते

Anmol Sinha

हुए दूर फिर हम क़रीब आते-आते

बिछड़ने लगे तुम क़रीब आते-आते

 

बड़ी मुश्किलों से मनाया था तुमको

हुए फिर से बरहम क़रीब आते-आते

 

सताना मनाना ये अपनी जगह है

यूं रूठो न जानम क़रीब आते-आते

 

वो दिन थे कि फूलों पे शबनम सजी थी

क्यों बदले हैं मौसम क़रीब आते-आते

 

चले साथ मंज़िल के जानिब थे दोनों

कहां हम कहां तुम क़रीब आते-आते l

 

अनमोल

  • Author: Anmol (Pseudonym) (Offline Offline)
  • Published: January 26th, 2026 06:28
  • Category: Unclassified
  • Views: 8


To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.