फिर एक नारी जला दी गई मानवता पुनः नग्न हो गई
माँ भारती फिरसे घायल हुई राष्ट्र पर एक और कलंक लग गया
लग रही बोली नौजवानों की है बिक रहे बेज़ुबान पशुओं से ये
है कौन सा विधान यहाँ मेरे प्रभु ये पशु ही फिर नारी पर जुल्म करेगा
पशु से भी गिरे इन पशुओं से पूछो बोझ भारत पर इन कपूतों से पूछो
तुम्हारी नही है कोई बहन या बेटी ना होगी कोई वंश में
धिक्कार नौजवानों शत शत धिक्कार पौरुषहीन हो बिन बाजुओं के हो
मनु की संतान तुम हो नही सकते हे धरा के बोझ किसकी रचना हो
ये भूमि जहां प्रेम और सत्य प्रधान है होती जहां विचारों की उपासना है
यहाँ पर तो नारी देवी तुल्य पूज्यनीय है हे सट्टों के दलाल कहाँ से आ गए हो
इन खुश दिखते बेटियों के पिताओं से पूछो किस बात पर इतने प्रसन्न हो रहे हैं
क्या सीढ़ी तुम्हें थोड़ी सस्ती मिली है कितने में ठेका किया मौत का है
ये भूमि जहां राम पैदा हुए थे ये भूमि जहां कृष्ण फूले फले थे
ये भूमि जहां का महान इतिहास है कहाँ है वो भारत ही ईश्वर बता दे
हे गौरी तुम्हें आज क्या हो गया है करुणानिधि चुपचाप क्यूँ खड़ी हो
वो चण्डी का रूप एक बार और धर लो माँ भारती आज फिर तुमको पुकारती
-विमल
-
Author:
विमल (Pseudonym) (
Offline) - Published: April 10th, 2026 00:32
- Category: Unclassified
- Views: 6
- Users favorite of this poem: Priya Tomar, Tristan Robert Lange, Friendship
- In collections: Pain.

Offline)
Comments4
I hear pain in this poem of disrespect and shame for men that have no shame and for whom respect means nothing. What good are laws for the lawless and what good is wisdom for fools. You can not fix the stupid and even in an advanced, dignified, intelligent nation there are a few ignorant and perverted that are ruled by impulse and nature of the beast.
Devils are social .....
Vimal, this is powerful in its refusal to soften anything…you hold both grief and accusation at the same time. The way you call out the violence while invoking something higher gives it a moral weight that doesn’t let the reader look away. It stays with you…uneasy, but necessary. 🌹🖤🙏🕯️🐦⬛
I have had the privilege of visiting India on a cross-cultural trip, where I attended a lecture on the ongoing struggle for women’s rights. My heart goes out to all victims of senseless, hateful violence.
______________
विमल, यह रचना अपनी कठोर सच्चाई को बिना नरम किए प्रस्तुत करती है…आपने शोक और आरोप दोनों को एक साथ संभाला है। जिस तरह आप हिंसा को उजागर करते हुए किसी उच्च नैतिक शक्ति का आह्वान करते हैं, वह इस कविता को ऐसा नैतिक भार देता है कि पाठक उससे नज़र नहीं हटा सकता। यह मन में रह जाती है…असहज, पर आवश्यक। 🌹🖤🙏🕯️🐦⬛
मुझे भारत की एक सांस्कृतिक यात्रा पर जाने का अवसर मिला, जहाँ मैंने महिलाओं के अधिकारों के संघर्ष पर एक व्याख्यान भी सुना। मेरा हृदय उन सभी पीड़ितों के साथ है जो निरर्थक और घृणित हिंसा का शिकार हुए हैं।
🙏
💜
Your poem is a call to awaken the moral consciousness of the nation, urging a return to the values of respect and reverence for women, who are portrayed as divine figures deserving of honor.
To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.