जब तक जीवन है, बोलूँगा
मेरी हो जाओ, कह दूँगा
मेरी बातें जो चूक जाएँ,
तुम कह देना
तेरा रस्ता मैं देख रहा,
साँझ भी अब हो आई है
जब मेरी संध्या ढल जाए,
तुम आ जाना
जब तक बाती है, जलता हूँ,
जो तेल ख़त्म, खो जाऊँगा
जब मेरा दीपक बुझ जाए,
तुम रो लेना
— विमल
-
Author:
विमल (Pseudonym) (
Offline) - Published: April 12th, 2026 00:30
- Category: Unclassified
- Views: 2
- In collections: StillLovingYou.

Offline)
To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.