मेरी क़लम चला दो

Waiting for Silence

मेरी क़लम चला दो

 

तुम क्या जानो क्या हो मेरी,
कैसे समझाऊँ तुझको मैं।
कुछ बाक़ी है तो कर डालो,
ये पीड़ा कुछ तो समझो तुम।
क्या करूँ सजन, नहीं सूझता कुछ

मेरी बोली में समा जाओ।
मैं कविता लिखने बैठा हूँ,
मेरी क़लम चला दो तुम!

 

कई दिन से कोई दर्द नहीं,
शक है कि शायद ज़िंदा हैं।
कुछ तो बोलो मेरी देवी,
ये दर्द ही मेरी प्रेरणा है।
कुछ आदत ऐसी हो गई है
कि दर्द बिना नहीं चैन मुझे।
वो ज़ख़्म हमारा सूख रहा,
मुझको नया घाव लगा दो तुम।

 

कैसे दिन थे वो सजनी,
रोए थे रक्त के आँसू हम।
कैसे दिन थे जब अपनी साँसें
तुमको दे डाले थे हम।
मेरी ख़ुशियाँ जिनमें बसतीं,
मेरा वो दर्द लौटा दो तुम।
मेरे आँसू हैं सूख चले,
फिर से रोना सिखला दो तुम।
मैं कविता लिखने बैठा हूँ,
मेरी क़लम चला दो तुम!

— विमल

Get a free collection of Classic Poetry ↓

Receive the ebook in seconds 50 poems from 50 different authors


Comments +

Comments3

  • Priya Tomar

    There are days when we find ourselves asking why emotions feel numb .
    Nicey done .

  • sorenbarrett

    This poem presents the psychological element of growing accustomed to things that then bring a sense of security and comfort even in the presence of their natural discomfort. Well done

  • Tristan Robert Lange

    Vimal, there’s a real longing here that doesn’t let go…the desire to feel, to hurt, just to create again. The repeated call to have the pen guided ties it all together, like surrendering to whatever brings the emotion back. It’s heavy, but honest in a way that lands. Powerful piece, my friend. 🌹🖤🙏🕯️🐦‍⬛



To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.