दोस्त
यारों से ख़फ़ा होते हैं अगर,
ख़ता माफ़ किया भी जाता है।
कोई भूल अगर होती है तो,
उसे भूला भी तो जाता है।
क्या अंतर है, क्या तुझको पता,
गैरों में, तेरे अपनों में।
अपनों की ख़ता को भूल सदा,
गैरों को भुला दिया जाता है।
रिश्ता मेरा है पाक सजन,
इतना मेरा विश्वास करो।
संगी तू फिर से गले लगा,
इतना तेरा विश्वास करूँ।
— विमल
-
Author:
विमल (Pseudonym) (
Offline) - Published: May 5th, 2026 00:15
- Category: Unclassified
- Views: 3

Offline)
Comments1
Trust and forgiveness are principle parts of this poem related to family and friends. Nicely done
Thank you so much
You are most welcome
To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.