कल यूं बैठकर कि मैं ये सोचने लगा (नज़्म)

Anmol Sinha

नज़्म 

कल यूं बैठकर कि मैं ये सोचने लगा

आखिर मुझको ऐसी ज़िंदगी से क्या मिला

 

न घर मिला, न प्यार, न राहत, न माल-ओ-दर 

क्यों उम्र भर पीता रहा भर-भर के मैं ज़हर

एक पल के भी सुकून को तरसता रहा यहां

क्यों ज़िंदगी की चाह में मरता रहा यहां

 

हर एक नफ़स जैसे ज़हर घोलती रही

मेरी अना मुझसे यही बोलती रही

कि कुछ नहीं रखा है मोहब्बत में, प्यार में

फँसा रहा है दिल को तू यहां बेकार में

 

जिस-जिससे लगेगा ये दिल वो तोड़ेगा इसे

आखिर में वो कहीं का नहीं छोड़ेगा इसे

बेहतर है कि इस दिल को लगाना नहीं कहीं

सपने भी बहुत आंखों में बसाना नहीं कहीं

 

बस दूर से देखो ये तमाशे, ये नज़ारे

पर याद रखो ये कभी न होंगे तुम्हारे।

 

अनमोल

  • Author: Anmol (Pseudonym) (Offline Offline)
  • Published: June 12th, 2026 12:07
  • Category: Unclassified
  • Views: 5
  • Users favorite of this poem: Tristan Robert Lange
Comments +

Comments2

  • sorenbarrett

    The words of a spectator in a game that one can not participate in. A prize that can not be won. Well written

  • Tristan Robert Lange

    Anmol, this hit me hard. There is a deep weariness running through this...the kind that comes from being disappointed often enough that self-protection starts sounding like wisdom. Powerful piece, my friend. 🌹🖤🙏🕯️🐦‍⬛



To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.