सजने लगा आंखों में कोई ख़्वाब आजकल
खिलने लगा दिल में भी कोई गुलाब आजकल
पहले बहुत ख़त लिखे पर कुछ हुआ ही नहीं
आने लगा उनका भी पर अब जवाब आजकल
मत पूछ क्या हाल है उनके बिना अब यहां
तबियत हमारी भी रहती है ख़राब आजकल
हर गाम पर लगता है क्यों तुम हो नज़दीक अब
मंज़र ये होने लगे हैं सब सराब आजकल
बिछड़ा है 'अनमोल' जबसे तुझसे फिर ये हुआ
पीने लगा है वो भी अब बेहिसाब आजकल।
अनमोल
-
Author:
Anmol (Pseudonym) (
Offline) - Published: June 28th, 2026 02:20
- Category: Unclassified
- Views: 9

Offline)
Comments1
A poem of missing a love and the sadness of such. Days are emphasized and this underlines how time seems so long when one is separated from one that one loves. Well done
To be able to comment and rate this poem, you must be registered. Register here or if you are already registered, login here.